आदित्य तोमर बने रालोद छात्र सभा के बडौत विधानसभा अध्यक्ष | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन 
रालोद छात्रसभा के जिला अध्यक्ष अभिलाष तोमर ने रालोद छात्रसभा का विस्तार करते हुए मलकपुर निवासी आदित्य तोमर को रालोद छात्रसभा का बडौत विधानसभा का अध्यक्ष मनोनीत किया है।
उनके बड़ौत विधानसभा का अध्यक्ष बनने पर उनका रालोद छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट विकास तोमर समेत सभी छात्रों ने फूल मालाओ के साथ स्वागत किया। अपने बडौत विधानसभा का अध्यक्ष बनने के बाद आदित्य तोमर ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह भली-भांति पालन करेंगे और 
छात्र हितों के लिए संघर्ष करते रहेंगे। उन्हें सागर तोमर बिजरोल ,सौरभ तोमर, वंश तोमर मोहित तोमर, कुणाल आर्य ,मोहित कुमार, समीर खान, चिराग उज्ज्वल, अमरदीप तोमर, नितिन प्रधान, शुभ जैन, अन्नू तोमर आदि ने बधाई दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top