बागपत। विपुल जैन
महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ द्वारा प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विश्वविद्यालय परिसर और विश्वविद्यालय परिक्षेत्र के विभिन्न महाविद्यालयों में पीपल के पौधों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम में जनपद बागपत के रहने वाले विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर केपी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में पीपल के पौधे लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद विश्वविद्यालय परिक्षेत्र के ऑनलाइन जुड़े विभिन्न महाविद्यालयों के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारियों, नोडल अधिकारियों एवं स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए प्रोफेसर सिंह ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हम सब प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर पीपल के पेड़ लगाकर पर्यावरण को संरक्षित करने का संकल्प लेते हैं, उनको जन्म दिवस की यही वास्तविक शुभकामना प्रेषित करना होगा।
उन्होंने कहा पीपल का पेड़ मानव जीवन संरक्षण के लिए बहुत ही उपयोगी होता है और पर्यावरण को शुद्ध बनाता है। महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय का 500 पीपल के पौधे लगाने का लक्ष्य था। लक्ष्य को प्राप्त करते हुए, विश्वविद्यालय परिसर में 30 पीपल के पौधे लगाए गए। साथ ही विश्वविद्यालय परीक्षेत्र के सभी 9 जनपदों के विभिन्न महाविद्यालयों में भी वृक्षारोपण किया गया। विश्वविद्यालय परिक्षेत्र के बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत ,बदायूं ,संभल, रामपुर, अमरोहा ,मुरादाबाद और बिजनौर जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के उचित स्थानों पर लगभग 890 पीपल के पेड़ लगाकर प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर डॉ सुनीता पांडेय, कमलेश कुमार संखवार, प्रोफेसर नलिनी श्रीवास्तव , प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल विधायक ,डॉ जेएन मौर्य, डॉ सोमपाल सिंह कार्यक्रम समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना , आनंद मौर्य सहायक कुलसचिव , डॉ शशि भूषण तिवारी और सभी विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

If you have any doubts, please let me know