बागपत। विपुल जैन
समाजवादी पार्टी का स्थापना दिवस 4 अक्टूबर को पार्टी कार्यालय पर मनाया जाएगा। सपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नगेन्द्र सिंह ने बताया कि समाजवादी पार्टी की स्थापना 4 अक्टूबर वर्ष 1992 को की गई थी। पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर सपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के तत्वाधान में एक कार्यक्रम का आयोजन पार्टी के जिला कार्यालय पर किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में समाजवादी विचारधारा -एक प्रासंगिकता विषय पर एक संगोष्ठी का भी आयोजन होगा। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य राकेश यादव, विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री ओमवीर तोमर व पूर्व मंत्री हाजी तराबुददीन चौधरी होंगे। इसके अलावा पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर एसपी यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओमकार यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजूददीन चेयरमैन व अर्जुन अवार्डी शौकेन्द्र तोमर आदि भी शामिल होंगे।

If you have any doubts, please let me know