अयोध्या को लेकर आये फैसले का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन 
अग्रवाल मंडी टटीरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अयोध्या को लेकर कोर्ट द्वारा सुनाए गए फैसले का स्वागत किया और एक-दूसरे को मिठाईयां बांटकर खुशियां मनाई।
इस मौके पर भाजपा वरिष्ठ नेता मनोज आर्य एडवोकेट एवं भाजपा नेत्री प्रियंका आर्य ने कहा कि छह दिसम्बर वर्ष 1992 में हुए बाबरी मस्जिद विवादित ढांचा विध्वंस मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने 28 साल बाद अपना फैसला सुना दिया है। अदालत ने सभी को बरी कर दिया है, जिनमें भाजपा और आरएसएस के कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल थे। न्यायालय के उक्त फैसले के बाद देशभर में खुशी का माहौल है। कहा कि इस निर्णय से यह साबित हुआ है कि देर से ही सही मगर न्याय की जीत हुई है। कहा कि कारसेवकों के चलते ही राम मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ हुआ है। हिंदू समाज के लिये यह बहुत गौरव का विषय है। सनातन धर्म की एक और जीत हुई है। अब लग रहा है कि भारत हिंदू राष्ट्र के तरफ धीरे-धीरे अग्रसर हो रहा है। हिंदू समाज के ऊपर वर्षो से चल रहा मुकदमें में जीत मिलना खुशी की बात है। श्री राम मंदिर निर्माण कार्य का कांटा इन्ही निर्दोष हिंदू क्रांतिकारियों की वजह से खत्म हुआ। भाजपा नेता प्रहलाद सिंह ने न्यायालय का स्वागत करते हुए इसे सत्य की जीत करार दी है। इस मौके पर कुमार नीरज कुमार, जितेंद्र कुमार, अमरदीप, आचार्य गिरवर सिंह, रण सिंह आर्य, आकांक्षा शर्मा, मंजेश कुमार, प्रेम सिंह आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top