रंगोली प्रतियोगिता में नेहा व पारुल ने मारी बाजी | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन 
गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती की पूर्व संध्या पर मुकारी गांव में चौधरी हरलाल मेमौरियल ट्रस्ट द्वारा संचालित केंद्र पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस मौके पर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनुपाल बंसल व सचिन बंसल अतिथि के रुप में उपस्थित हुए और उन्होंने फीता काटकर रंगोली प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

प्रतियोगिता में निशा व पारुल ने प्रथम स्थान, शनि व स्वाति त्यागी की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर मनुपाल बंसल ने कहा कि बालिकाएं आज किसी से भी कम नही है। वह हर क्षेत्र में लड़कों से आगे है। आज लड़किया आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रयासरत है और अपने काम को पूरी ईमानदारी से कर रही है। ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट रणवीर चौधरी ने बताया कि केंद्र पर ऐसी प्रतियोगिता समय-समय पर होती रहती है, जिसके द्वारा बालिकाओं को सिलाई के साथ- साथ अपने भीतर छुपी प्रतिभा को बाहर निकलने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर कृष्णपाल शर्मा व संचालन नेहा शर्मा ने किया। इस अवसर पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सचिन बंसल, नीशु गुर्जर, स्वाति,नेहा त्यागी,नीरज शर्मा, वासु, निशा, सोनू, राधा, चेतना पारुल, मीनू शर्मा, सिनेश शर्मा व शशि आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top