बागपत। विपुल जैन
पर्यावरण एवं जल संरक्षण दल के सदस्यों ने फौजी दीपक तोमर सिरसली के जन्मदिन पर उसे पौधा भेंट किया। उसके बाद उन्होंने उनके हाथों से उस पौधे का रोपण कराया।
इस अवसर पर पर्यावरण एवं जल संरक्षण दल के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह तुगाना ने कहा कि हर मनुष्य को अपने जन्मदिवस पर एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। जो भी पौधा वह लगाएं उसकी रक्षा स्वयं करें। कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा लगाना बेहद जरूरी है। दल द्वारा चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान के बारे में दीपक तोमर ने कहा कि उनका यह प्रयास काफी सराहनीय है। उनके इस प्रयास की जितनी भी प्रशंसा की जाए उतनी कम है। अन्य लोगों को भी पर्यावरण एवं जल संरक्षण दल के कार्यकर्ताओं से प्रेरणा लेकर उन्हें अधिक से अधिक भू-भाग पर पौधे रोपने चाहिए। तभी पर्यावरण को संरक्षित रखा जा सकता है। इस अवसर पर सतेंद्र खोखर, अनुज चौहान, प्रवेंद्र तोमर, विक्रांत चौहान व कृष्णपाल आदि उपस्थित रहे।

If you have any doubts, please let me know