भारतीय मोदी आर्मी ने की राष्ट्रीय कार्यकारिणी भंग | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
भारतीय मोदी आर्मी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजीव आहूजा ने मोदी आर्मी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समेत हरियाणा, दिल्ली व राजस्थान की प्रदेश कार्यकारणी को भी भंग कर दिया है। साथ ही उन्होंने जल्द से जल्द सभी कमेटियों को नये सिरे से बनाने की बात कही है। 
उन्होंने कहा कि एक महीने से पहले कहीं पर भी संगठन का कार्यक्रम ना हो। कहा कि संगठन में निष्क्रिय पदाधिकारी व कार्यकर्ता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होंगे। इस दौरान उन्होंने भारतीय मोदी आर्मी की अनुशासन समिति के अध्यक्ष नसीम कुरेशी को समिति में कुछ सदस्यों को लिए जाने की बात कही। अगली बैठक 30 अक्टूबर को करने का प्रस्ताव भी रखा गया। बैठक में विनोद कुमार पप्पी, टीनू चौहान, चनप्रीत सिंह बजाज, जगदीप सिंह, आनंद वर्मा, रविंद्र कुमार, मुनव्वर चौहान, निरंकार कुमार, अजीत पटपटिया, डॉक्टर अब्दुल गफूर व धर्मेंद्र कोरी आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top