नेत्र शिविर में हुई 50 मरीजों की जांच | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
गढ़ी कलंजरी गांव में एडीके जैन आई हॉस्पिटल खेकड़ा के सौजन्य से निशुल्क नेत्र शिविर लगाया गया। इसमें इलाज कराने के लिए मरीजों की काफी भीड़ उमड़ी।
इस मौके पर भाजपा के  खेकड़ा देहात मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष एवं भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य नरेश वर्मा ने कहा कि  आंखों से कीमती कोई भी रत्न नहीं है और ना ही इससे बड़ा कोई दान है। सभी को मरणोपरांत नेत्रदान करने का संकल्प लेना चाहिए, क्योंकि नेत्रदान से दो नेत्रहीन व्यक्तियों की दुनिया में उजाला किया जा सकता है। बताया कि शिविर में 50 मरीज़ों की निशुल्क जांच की गई और 6 मरीज़ों को मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए चयनित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top