सपा कार्यकर्ताओ ने गांधी जी की मूर्ति के नीचे किया सत्याग्रह | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
सपा के जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिसर में गांधीजी की मूर्ति के नीचे सुबह साढ़े नो बजे से सुबह साढ़े ग्यारह बजे तक दो घंटे का मौन सत्याग्रह किया।
सत्याग्रह में सभी कार्यकर्ताओं ने मास्क के साथ-साथ काली पट्टी बांधकर सरकार की मनमानी का विरोध, हाथरस में हैवानियत का शिकार लड़की का प्रशासन द्वारा परिजनों की गैर मौजूदगी में अंतिम संस्कार, प्रदेश की बदतर कानून व्यवस्था, किसान विरोधी बिलों को वापस लेने की मांग, ऐतिहासिक बेरोजगारी की ओर केंद्र व राज्य का ध्यान दिलाने के लिए भागीदारी की। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, पूर्व मंत्री ओमवीर तोमर, पूर्व मंत्री हाजी तराबुद्दीन चौधरी, सपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नगेन्द्र सिंह, सपा महिला प्रकोष्ठ की जिलाअध्यक्ष डॉ सीमा यादव, डॉक्टर राधेश्याम सिंह, विवेक वर्धन, अर्जुन अवार्डी शौकेन्द्र तोमर, आदित्य सोलंकी, योगेंद्र चौहान ,संदीप भारद्वाज, तहसीम, इरफान , डॉक्टर शालिनी राकेश, महफूज पलवान डॉ रियासत अली, डॉ शकील अहमद, अब्दुल वाहिद कुरेशी, फुरकान पहलवान, मनोज प्रधान, बबली प्रधान ,कविता गिरी, दिलसाना, समयददीन प्रधान, सोनू हसन ,सोनू यादव ,निगार खान , संजय फौजी , कृष्णपाल प्रधानाचार्य, डॉ रामवीर तोमर, हरपाल तोमर, सतीश बाल्मीकि, विनोद बाल्मीकि, फिरोज खान, बिजेन्द्र यादव, संदीप भारद्वाज, जियादिन चौधरी जरीफन, खुर्शीदा ,आमिल, डॉक्टर आसिफ कुरेशी ,राजीव धामा, इरफान अली, मनीष प्रधान आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top