यज्ञ संसार का सर्वश्रेष्ठ कर्म : राकेश आर्य | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
ग्राम पंचायत बसा टीकरी में बबीता सिसोदिया के आवास पर यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के ब्रह्मा राकेश कुमार आर्य ने यज्ञ की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह संसार का सर्वश्रेष्ठ कर्म है। वैदिक-संस्कृति सत्य सनातन है और वेद को अनादि अथवा ईश्वरीय माना गया है। 
क्योंकि मनुष्य और उसकी सभ्यता के बारे में सबसे प्राचीन इतिहास भी इसी संस्कृति की देन है, जिसमें ऋषियों द्धारा मानव समाज को व्यवस्थित तरीके से चलाने के लिये मर्यादित आचरण की व्यवस्था दी गयी, जबकि आज के युग में मर्यादा का सर्वथा अभाव है। यही कारण है कि कालान्तर से आज तक वैदिक-संस्कृति ने अपने अस्तित्व को बनाये रखा है,जो आश्चर्यजनक परन्तु अटल सत्य भी है। एडवोकेट मनोज आर्य ने कहा कि भारतवर्ष में रहने वाली सर्वप्रथम जाति आर्य थी और आर्यों की अपनी संस्कृति वैदिक संस्कृति ही थी। चूँकि ये संस्कृति आज भी उतनी ही सशक्त , सुब्यवस्थित, सुसंगठित और अनुशासित है, जितनी कि सृष्टि के उदय के समय यही प्रमुख कारण रहा है कि, वैदिक-संस्कृति को विश्व पटल पर आज भी सम्मानित दृष्टि से देखा जाता है। एडवोकेट सोनिया चौधरी ने कहा कि वेद सारे विश्व की धर्म, संस्कृति, शिक्षा, संस्कार व सभ्यता का मूल है। वेदों के अनुरूप कार्य, व्यवहार व आचरण ही मानव संस्कृति कहलाता है। संस्कृति, शिक्षा, संस्कार, सभ्यता आदि शब्द धर्म शब्द के विस्तार प्रतीत होते हैं। इस मौके पर अनिल गाधी, प्रियंका आर्या, नीरज राजपूत, लता सिसोदिया, मनजीत कौर, मिथलेश देवी, सुमन देवी, गौरव सिसोदिया, सपना सिसोदिया, आयुषी कुशवाहा, कनिष्का आर्य, खुशी, अंजू आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top