खस्ताहाल मार्ग पर नहीं है प्रशासन मेहरबान : गोस्वामी | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन 
भारतीय नौजवान इंकलाब पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी ने कहा कि ईस्टर्न पेरिफेरल हाइवे से उतरते ही दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों को चार महीने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन शासन-प्रशासन का इस तरह कोई भी ध्यान नहीं है।
बताया कि यह मुख्य मार्ग दिल्ली सहारनपुर के लिए ही महत्वपूर्ण हो, ऐसी बात नहीं है बल्कि उत्तराखंड से बडी संख्या में वाहन इस मार्ग पर आवागमन करते हैं। लेकिन लोक निर्माण विभाग इस मार्ग पर न तो गड्ढों को भरवा रहा है और न ही मरम्मत करा रहा है। उन्होंने प्रदेश के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर पीडब्लूडी अधिकारियों के रवैये पर नाराजगी जताई और तत्काल उक्त मार्ग की मरम्मत कराने की माँग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द इस मार्ग की हालत नहीं सुधरी तो वह बागपत जिला मुख्यालय पर धरना देने को बाध्य होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top