बागपत। विपुल जैन
सरफाबाद गांव में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस मौके पर भाजपा वरिष्ठ नेता एवं जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनुपाल बंसल मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए और उन्होंने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि बागपत क्षेत्र प्रतिभाओं की खान है। यहां पर खेलकूद की बहुत सारी प्रतिभाएं छुपी हुई है। यदि उन प्रतिभाओं को खेलने- कूदने की सभी सुविधाएं मिल जाए तो वह भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बागपत का नाम रोशन कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को जब भी कभी उनसे किसी प्रकार के सहयोग की जरूरत होगी तो वह उसके लिए हमेशा तैयार रहेंगे। इससे पहले उनका यहां पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुरेन्द्र, भोपाल प्रधान, सचिन फौजी आदि थे।

If you have any doubts, please let me know