विपक्षी लोग कर रहे हैं किसानों को गुमराह : देवेंद्र | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
भाजपा वरिष्ठ नेता देवेंद्र प्रमुख घिटोरा में कहा कि विपक्षी लोग तरह-तरह की भ्रांतियां फैला कर किसानों को गुमराह कर रहे हैं, जिससे उन्हें सावधान रहना चाहिए।
उन्होंने गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क किया और उन्हें सरकार की सच्चाई से अवगत कराया। 
बताया कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा किसानों के लिए किसान बिल पारित करने पर विपक्ष द्वारा आम जनता में भ्रांतियां फैलाई जा रही है। उनसे झूठा विरोध प्रदर्शन कराया जा रहा है। ऐसे लोग देश का माहौल खराब करना चाहते है। उनके द्वारा तरह-तरह की भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं। इसे लेकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के दिशा- निर्देश के अनुसार बागपत के विधायक योगेश धामा के नेतृत्व में उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के गांव गोठरा, पावला व खट्टा प्रहलादपुर आदि गांवों में जनसंपर्क किया और किसानों से रूबरू होकर उन्हें सरकार की नीतियों को समझाने का और बताने का प्रयास किया। किसानों तक सरकार की सच्चाई पहुचाई।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top