बागपत। विपुल जैन
नगर के मेरठ रोड स्थित वात्सायन प्लेस में लायंस क्लब बागपत के सौजन्य से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, इसमें वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया।
उन्होंने पूर्व आईएएस गजराज सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ महेंद्र नारायण शर्मा, हाजी इकरामुल्ला, पूर्व नायब तहसीलदार हरि सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता आदिश जैन व डॉक्टर देवदत्त शर्मा को शॉल व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता लायंस क्लब बागपत के अध्यक्ष वेदप्रकाश भारद्वाज तथा संचालन पूर्व प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा ने किया। इस मौके पर लायंस क्लब बागपत के पूर्व अध्यक्ष विजय पाल सिंह तोमर एडवोकेट, राजपाल शर्मा, समय सिंह, योगेंद्रपाल सांगवान, अरविन्द राणा, डॉक्टर सुरेश चंद कौशिक, बशीर अहमद, बृजमोहन गुप्ता, एमजेएफ गजेंद्र बली, प्रमोद शर्मा, अजय शर्मा, राजेंद्र यादव व सोहनपाल सिंह आदि उपस्थित थे।


If you have any doubts, please let me know