राजलक्ष्मी प्रोडक्शन ने किया कविता जोशी का सम्मान | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
फ़िल्म अभिनेत्री कविता जोशी को राजलक्ष्मी प्रोडक्शन द्वारा एक भव्य कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।


कविता जोशी को यह सम्मान अयोध्या में होने वाली अंतरराष्ट्रीय स्तर की रामलीला में सीता माता के किरदार के लिए चयनित होने पर दिया गया। कार्यक्रम में रिखम सोनी एंटरटेनमेंट की चेयरपर्सन कौशल्या देवी की ओर से  डायरेक्टर एवं एक्टर रिखम सोनी ने कविता को उनकी इस उपलब्धि पर पुष्प गुच्छ एवं शिल्ड देकर सम्मानित किया गया। कविता के साथ-साथ उनकी टीम के मशहूर एक्टर उत्तर कुमार, विकास बालियान, प्रताप धामा, मोनू धनकड़, हरीश चंद्रा, राजेंद्र कश्यप, राजीव सिरोही, सुरजीत सिरोही, राजवीर सिंह दांगी आदि को भी सम्मानित किया गया। कविता जोशी ने अपनी इस उपलब्धि के लिये अपनी पूरी टीम के सदस्यों और दर्शकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि अगर उत्तर कुमार ना होते तो उनके लिए इस मुकाम तक पहुंच पाना संभव नही था। वह मिट्टी को सोना बनाने की कला जानते हैं। उन्होंने पत्थरो को तराशकर हमारी फिल्म इंडस्ट्रीज को कई हीरे दिये है। कहा कि उत्तर कुमार की जितनी तारीफ की जाये कम है। इस अवसर पर आये विधायक, पार्षद, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर व एक्टरों ने कविता की एक्टिंग और उनके व्यक्तित्व की भूरी-भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन मशहूर एक्टर एवं डायरेक्टर उत्तर कुमार, सिंगर एवं राइटर कृष्णपाल व जाने माने एंकर संतोष टंडन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर मशहूर अभिनेत्री एवं मॉडल ख्याति रघुवंशी, संतोष जांगड़ा, अमित सहोता, राजू अरोड़ा, नगेन्द्र शर्मा, संजीव वेदवान, रतन जानू, अरविंद मलिक, बब्लू बघेल, मनीष तेवतिया, हरीश चंद्रा, उषा देवी आदि उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top