सपा जिलाध्यक्ष ने प्रदीप शर्मा के परिजनों से मिलकर दी सांत्वना | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
सपा के जिला अध्यक्ष बिल्लू प्रधान बड़ौत पहुँचे और सीमेंट व्यापारी प्रदीप शर्मा के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया। उनके परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।
सीमेंट व्यापारी प्रदीप शर्मा को दो दिन पूर्व बदमाशो द्वारा गोली मारी गई थी। उनका इलाज मेरठ के हॉस्पिटल में चल रहा था। लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। बिल्लू प्रधान ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में छोटे कारोबारियों की दिन-प्रतिदिन हत्याएं हो रही है, वह सरकार की कानून व्यवस्था की हालत को बयां करती है। प्रदेश में अवैध वसूली और हत्या की घटनाएं दिन- प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। समाजवादी पार्टी तुरंत हत्यारों की गिरफ्तारी और मृतक सीमेंट व्यापारी प्रदीप शर्मा को आर्थिक सहायता की प्रदेश सरकार से मांग करती है। सपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नगेंद्र सिंह, सपा के बड़ौत नगर अध्यक्ष अंकुर जैन, कर्मवीर प्रधान, ललित जैन व विनोद सभासद ने भी सीमेंट व्यापारी प्रदीप शर्मा के निधन पर दुख प्रकट किया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top