बागपत। विपुल जैन
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उधोग व्यापार मण्डल नगर बडौत की एक बैठक नगर अध्यक्ष मनोज कुमार जैन मसाले वालो की अध्यक्षता में दिल्ली सहारनपुर रोड स्थित कार्यालय बडौत में संपन्न हुई।
इसमें सीमेंट व्यापारी प्रदीप कुमार शर्मा सीमेन्ट वालो को बदमाशों द्वारा गोली मारे जाने की कड़े शब्दों में निंदा की गई। बैठक का संचालन प्रदेश मन्त्री नवीन जैन बब्बल ने किया। बैठक में मनोज कुमार जैन मसाले वालो ने कहा कि बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि व्यापारी अपने प्रतिष्ठान और घरों पर सुरक्षित नहीं है। ऐसे में व्यापारी कस्बो से पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं। प्रदेश मन्त्री नवीन जैन बब्बल ने कहा कि व्यापारी हमेशा ही प्रत्येक वर्ष करोडो रूपये राजस्व के रूप में अदा करते रहे है, फिर भी हर जगह व्यापारी ही पीसता है। कहा कि अगर जल्द से जल्द प्रदीप शर्मा को गोली मारने वाले बदमाशो को गिरफ्तार नही किया गया तो व्यापारी आन्दोलन करने पर मजबूर होंगे। प्रशासन से मांग की गयी कि व्यापारियों की सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुए उन्हे अविलंब शस्त्र लाइसेंस उपलब्ध कराए जाएं। बाजारों में सीसी टीवी कैमरे लगवाये जाए। व्यापारी प्रदीप कुमार शर्मा सीमेन्ट वालो को गोली मारने वाले बदमाशों को जल्द पकड़कर घटना का सही खुलासा किया जाए। बैठक में मुख्य रूप से महामंत्री नवीन जैन बब्बल , शील चन्द जैन, रवि पालीवाल ,सौरभ जैन, अशोक पंजाबी हाजी मुन्ना,पुनीत जैन ,आदीश जैन सबगे वाले, अंकुर जैन ,अरविंद तोमर, डॉ अजय तोमर, सोनू रूहेला, आलोक जैन मित्तल, बाबूराम जैन,चमन लाल,रहीस कुरैशी, करण कंडेरा आदि व्यापारी उपस्थित थे।

If you have any doubts, please let me know