राज्य सरकार को किया जाए बर्खास्त : बिल्लू प्रधान | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
सपा के जिला अध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने हाथरस में बाल्मीकि समाज की बेटी के साथ बलात्कार के बाद की गई हत्या पर रोष व्यक्त किया और प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए सरकार को बर्खास्त करने की मांग। 
बिल्लू प्रधान सपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। 
उन्होंने हाथरस प्रकरण में जिला प्रशासन द्वारा की जा रही लीपापोती का भी कड़ा विरोध किया। कहा कि हाथरस के सांसद राजवीर दिलेर का बाल्मीकि समाज की बेटी के साथ घटित दुर्दांत घटना में लिप्त अपराधियों से कारागार में जाकर मिलना एक सांसद की गरिमा को गिराने वाला कृत्य है। किसान मसीहा व पूर्व प्रधानमंत्री स्व चौधरी चरण सिंह जी के पौत्र जयंत चौधरी पर प्रेस वार्ता के समय किए गए लाठीचार्ज की सपा निंदा करती है। सरकार द्वारा पुलिस बल का प्रयोग विपक्षी नेताओं की आवाज को दबाने के लिए किया जा रहा है, जो लोकतंत्र को कमजोर करता है। साथ ही यह सरकार की तानाशाही का एक ज्वलंत उदाहरण है। साथ ही उन्होंने बताया कि पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव 8 अक्टूबर को मुजफ्फरनगर जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाली महापंचायत में भाग लेंगे। महापंचायत में जिला बागपत से बड़ी संख्या में सपा के कार्यकर्ता भागीदारी करेंगे। इस अवसर पर सपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नगेन्द्र सिंह , महासचिव विवेक वर्धन शर्मा व पुनीत शर्मा भी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top