लायंस क्लब के जोन चेयरमैन की माता का निधन | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
लायंस क्लब बागपत के जोन चेयरमैन मनीष जैन की माता श्रीमती मीना जैन का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह लगभग 78 वर्ष की थी। 
उनके निधन पर लायंस क्लब बागपत के कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। उनकी माता एक धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थी। नित्य मंदिर जाना, पूजा पाठ तथा पशु-पक्षियों के लिए दाना- पानी आदि की व्यवस्था उनकी दिनचर्या में शामिल था। लायंस क्लब बागपत के अध्यक्ष वेद प्रकाश भारद्वाज, पूर्व अध्यक्ष विजयपाल सिंह तोमर एडवोकेट, प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा, राजपाल शर्मा, अजय चौहान, योगेंद्र पाल सांगवान, अजय शर्मा, डॉक्टर सुरेश चंद्र कौशिक, चंद्रशेखर त्यागी, समय सिंह, मास्टर बशीर अहमद, युद्धवीर चौहान, राजेश चौहान व उमेश चौहान आदि ने उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top