बागपत। विपुल जैन
ठाकुर कम्युनिटी की एक बैठक मीतली गांव में आयोजित की गई। बैठक में विशेष रूप से आदर्श नगर दिल्ली में राहुल राजपूत की निर्मम हत्या पर शोक व्यक्त किया गया।
ठाकुर कम्युनिटी बागपत के अध्यक्ष प्रयाग राणा ने बताया कि राहुल राजपूत देश का एक होनहार छात्र था। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ता था एवं अनेकों बालक एवं बालिकाओं को पढ़ाता भी था। मुस्लिम समाज के युवकों ने उसे जिस लड़की के कारण डंडों से पीट-पीटकर मार दिया, वह उसे भी पढ़ाता था। बताया कि उस लड़की द्वारा पुलिस को भी बयान दिया है कि वह लड़का बहुत अच्छा था। वह लड़की अब उन युवकों के डर के कारण नारी निकेतन में पुलिस द्वारा भेजी गई है। आठ हत्यारों में से पुलिस अब तक केवल एक को गिरफ्तार कर पाई है, यह पुलिस की निष्क्रियता नहीं तो क्या है। इस घटना से पूरे देश के युवकों में रोष है। ठाकुर कम्युनिटी बागपत हमेशा से ही अन्याय के खिलाफ आवाज उठाती आई है। कहा कि यदि 19 अक्टूबर तक सभी की गिरफ्तारियां नहीं हुई तो ठाकुर कम्युनिटी हजारों युवकों के साथ दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए जाएगी। बैठक में प्रशांत दाहिमा खट्टा, गौतम खट्टा, धर्मपाल राजपूत, नितिन दाहिमा खट्टा, मोहित खट्टा आदि थे।



If you have any doubts, please let me know