बागपत। विपुल जैन
नगर की शौकत द्वार मार्केट में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जिस कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। साथ ही गंदगी से उठने वाली दुर्गंध के चलते दुकानदारों का दुकानों पर बैठना दुश्वार हो गया है।
दुकानदारों ने बताया कि नगर पालिका के सफाई कर्मचारी देर से आते हैं, जिस कारण मार्केट में दोपहर तक कूड़ा पड़ा रहता है। कई बार तो कई- कई दिनों तक भी कूड़ा नहीं उठाया जाता। जबकि यह समय कोरोना काल का चल रहा है, ऐसे में नगर की साफ सफाई होना बेहद जरूरी है। बताया कि इस गंदगी के कारण ग्राहक इस मार्किट से दूरी बना रहे हैं, जिससे उनके व्यवसाय पर भी प्रभाव पड़ रहा है। बताया कि वह पहले भी कई बार इसकी शिकायत नगर पालिका अधिकारियों से कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। युवा समाज सेवी शोएब कुरेशी ने नगर पालिका के अधिकारियों से इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने की मांग की है, ताकि व्यापारियों, ग्राहकों और राहगीरों को कचरे से उठने वाली दुर्गंध से राहत मिल सके और उनके व्यापार में होने वाले नुकसान को रोका जा सके।



If you have any doubts, please let me know