गृह मंत्री के जन्मदिन पर मिठाईयां बांटकर मनाई खुशियां | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
अग्रवाल मंडी टटीरी में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा
देश के गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का जन्मदिन मनाया गया।
इस दौरान उन्होंने एक-दूसरे को मिठाईयां बांटी और गृह मंत्री को बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की ईश्वर सेकामना की। इस मौके पर एडवोकेट मनोज कुमार आर्य ने कहा कि अमित शाह एक जनप्रिय राजनेता, जुझारू एवं कुशल रणनीतिकार है। वह राष्ट्र को आंतरिक सुरक्षा देने का काम कर रहे है और देश के विकास के विकास में कर्मठता के साथ लगे हुए है। कहा कि भारत माता के इस सच्चे सपूत का हम हृदय की गहराई से अभिनंदन करते हैं तथा परमात्मा से उनके दीर्घायु और आरोग्य होने की कामना करते हैं। इस मौके पर ठाकुर सुधीर कुशवाहा, रमेश कुशवाहा, नीरज राजपूत, दुर्गेश राजपूत, प्रयाग ठाकुर, अमरदीप, संजय चौहान, दीप ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top