नेत्र शिविर में इलाज के लिए उमड़ी मरीजों की भीड़ | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
पश्चिमी उत्तर प्रदेश महिला अग्रवाल सम्मेलन की प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं लायंस क्लब अग्रवाल मंडी की कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता के जन्मदिन पर अग्रवाल मंडी टटीरी में नेत्र शिविर लगाया गया।
शिविर का उद्घाटन संतोष गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर किया। इस अवसर पर आई सपोर्ट मशीन के डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन पंकज गुप्ता ने संतोष गुप्ता को पटका पहनाकर सम्मानित किया। विभोर जिंदल एवं अभिमन्यु गुप्ता ने संतोष गुप्ता को बधाई दी। शिविर में डॉ दुष्यंत शर्मा ने 88 नेत्र रोगियों की जांच की और 24 नेत्र रोगियों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित किया। बाद में उन्हें लायंस आई हॉस्पिटल कविनगर गाजियाबाद भेजा गया। वहां पर उनके फेको विधि से लेंस युक्त मोतियाबिंद के ऑपरेशन निशुल्क किए जाएंगे। शेष रोगियों को दवाइयां प्रदान की गई और चश्मे के नंबर दिए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top