यमुना में फंसे गोवंश को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
नगर के यमुना घाट पर एक गोवंश यमुना नदी में फस गया, उसके बाद सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। 
शनिवार की सुबह तकरीबन साढ़े आठ बजे नगर के प्रमुख समाजसेवी मनीष गर्ग यमुना नदी पर घूमने के लिए गए हुए थे। तभी उनकी नजर यहां यमुना नदी में फंसे गोवंश पर पड़ी और उसके बाद उन्होंने नगर के अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं व हिंदू संगठनों के लोगों को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर सामाजिक कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद रस्सी आदि की मदद से गोवंश को बाहर निकाला और उसका उपचार कराया। सभी लोगों ने उनके इस कार्य की प्रशंसा की है। इस मौके पर विक्की चौधरी, सुनील मुखिया, विकास शर्मा, किशन, राजकुमार आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top