हवनकुंड में सभी ने दी सामूहिक रूप से आहूतियां
लोगों ने कन्याओं को भोज कराकर कमाया पुण्य
बागपत। विपुल जैन
नवरात्र में नगर के श्री यमुना इंटर काॅलेज के पास समाज सेवी बबलू पंडित के सौजन्य से चल रही पूजा-अर्चना के आठवे दिन मां भगवती के आठवे स्वरूप देवी महागौरी की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की।
इस दौरान हवन का आयोजन किया गया, जिसमें साहित्याचार्य पंडित नीरज शास्त्री ने मंत्रोच्चर के साथ हवनकुंड में आहूतियां डाली। उन्होंने बताया कि महागौरी मां पावृति जी का दूसरा नाम है। माता सीता जी ने जब भगवान राम के दर्शन किये तो उन्होंने गौरी माता के मंदिर जाकर मन इच्छित वर की कामना की। माता गौरी जी ने उन्हें वरदान दिया कि तुम्हें मन इच्छित वर मिलेगा। जो स्त्री अपने दाम्पत्य जीवन से संतुष्ट न हो तो उन्हें गौरी माता की पूजा करनी चाहिए। जो महिलाएं अष्टमी का व्रत करती है तो उन्हें अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है। इस मौके पर मिट्ठनलाल वर्मा, मोनू, श्यामसुन्दर वर्मा आदि थे।

If you have any doubts, please let me know