शक्ति योद्धा सम्मान से सम्मानित हुई चित्ररेखा जैन | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
जिलाधिकारी शकुंतला गौतम ने कलक्ट्रेट में शांति सागर दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज छपरौली की प्रधानाचार्य चित्ररेखा जैन को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत दिए गए योगदान के लिए उन्हें शक्ति योद्धा सम्मान से सम्मानित किया।
उन्हें यह सम्मान मिलने पर सभी शिक्षकों व कॉलेज मैनेजमेंट के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया और उन्हें बधाइयां दी। इसके अलावा उन्होंने कॉलिज में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत सभी छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को शपथ दिलायी और उन्हें नारी सुरक्षा एवं स्वावलम्बन के बारे में बताया। कार्यक्रम में शालिनी शुक्ला, करुणा गुप्ता, चांदनी जैन व नेहा मित्तल आदि उपस्थित रही।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top