विजयदशमी के मौके पर टटीरी में किया गया शस्त्रों का पूजन | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
राजपूत विकास समिति बागपत एवं ठाकुर कम्युनिटी बागपत के तत्वाधान में विजयदशमी के मौके पर अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित गंगा रिसोर्ट में शस्त्रों का पूजन किया गया।
इस मौके पर विधान परिषद सदस्य हेम सिंह पुंडीर, सुखबीर सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष सेवा राजपूत सभा ने मुख्य अतिथि व विनय चौहान पार्षद डाबरी दिल्ली ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। सुखबीर सिंह ने छात्रों को शिक्षित होने पर बल दिया। हेम सिंह पुंडीर व विनय चौहान ने समाज को मजबूत बनाने व एकता की बात कही। इस मौके पर मनोज आर्य एडवोकेट महासचिव राजपूत विकास समिति ने कहा कि राजपूत समाज के अंदर जो प्रतिभा है, वह राष्ट्र के लिए कार्य करती है। राजपूत समाज हमेशा सर्व समाज को साथ लेकर आगे बढ़ता है। प्रियंका आर्य जिला अध्यक्ष हिंदू जागरण मंच वीरांगना वाहिनी ने बालिकाओं को सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने बालिकाओं से आह्वान किया कि वे आत्मरक्षा के लिए स्वयं मजबूत बने। अध्यक्षता ठाकुर विजय पाल सिंह फौजी व संचालन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला कार्यवाह परविंदर आर्य ने किया। इस मौके पर रमेश कुशवाह पूर्व जिला पंचायत सदस्य, ठाकुर अजय राष्ट्रीय अध्यक्ष राजपूत उत्थान सभा, पराग राणा जिला अध्यक्ष ठाकुर कम्युनिटी, नरेश मानव, प्रहलाद सिंह, नीरज राजपूत, दुर्गेश राजपूत, मनोज चौहान, पदम सिंह, विजय प्रधान, दीपक चौहान, शिवा दाहिमा, प्रशांत दाहिमा, भंवर सिंह, बृजेश प्रधान उखलिना, सुधीर ठाकुर, मिथलेश देवी, सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र ठेकेदार आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top