बागपत में मनाई गई महाराजा अग्रसेन की जयंती | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नगर के मेरठ रोड स्थित अग्रसेन अतिथि भवन में महाराजा अग्रसेन की 5144 वी जयंती मनाई गई। सभी ने महाराजा अग्रसेन की मूर्ति पर फूल मालाएं पहनाई और उनके विचारों व सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता मास्टर राकेश मोहन गर्ग ने महाराजा अग्रसेन के जीवन पर प्रकाश डाला। बताया कि उन्होंने समाज सुधार के रूप में कार्य कर समाजवाद को बढ़ावा दिया। उन्होंने एक रुपया व एक ईट की नीति अपने पूरे राज्य में लागू की, जिससे कि कोई व्यक्ति गरीब ना रहे। उन्होंने जीव हत्या व पशु बलि जैसी कुप्रथा को बंद कराया। अग्रवाल समाज बागपत के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने महाराज श्री के पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंच के जिलाध्यक्ष मनीष गर्ग ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने महाराजा अग्रसेन की सामूहिक रूप से आरती उतारी।

कोरोना महामारी को दृष्टिगत रखते हुए कार्यक्रम में मास्क, सेनेटाइजर व सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया। 
इस अवसर पर लाला शिवचरण गुप्ता, आनंद प्रकाश गुप्ता, मुन्नालाल गोयल, सुभाष चंद गुप्ता, बृजमोहन गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, सतीश चंद गुप्ता, अनिल गुप्ता, अजितेश गुप्ता, उमेश गुप्ता, एडवोकेट विपिन गुप्ता, महेश चंद्र गुप्ता, आदित्य गर्ग आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top