युवा भारत की टीम ने लोगों को बांटे सेनेटाइजर व मास्क | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
युवा भारत फाउंडर की चेयरमैन अमनप्रीत कौर के नेतृत्व में नगर में युवा भारत टीम के कार्यकर्ताओ ने लोगों को निशुल्क सेनेटाइजर व मास्क का वितरण किया।
इस मौके पर कॉर्डिनेटर शुभम सिंघल ने लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया। कहा कि सभी को कोरोना को लेकर विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। घर से बाहर निकलते समय मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए और हाथों को सेनेटाइजर व साबुन से धोते रहना चाहिए। इसके अलावा सोशल डिस्टेंस का खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए। साथ ही उन्होंने महिलाओ को सेनेटरी पेड की भी जानकारी दी। कहा कि पेड ना इस्तेमाल करने से संक्रमण का खतरा रहता है। इस मौके पर प्रेसिडेंट श्रुति गुप्ता, यशिका गुप्ता, रोहित, सूरज, तिशा गुप्ता, तानिया भारद्वाज, नैतिक चौहान, सागर कटारिया आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top