बागपत। विपुल जैन
नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वालंबन मिशन शक्ति अभियान का प्रथम चरण 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक चलाया गया।
जिसके अंतिम दिन कार्यक्रम में बागपत लोक सभा सांसद डॉ सत्यपाल सिंह उपस्थित हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुरू किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से महिलाओं को सशक्त, स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। जिलाधिकारी शकुंतला गौतम व जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू धामा ने जिला कमांडेंट होमगार्ड्स नीता भारतीया को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत अच्छा कार्य करने के लिए व भविष्य में भी अपने कार्य के प्रति अलर्ट रहने के लिए शक्ति योद्धा के रूप में चयनित किया और उन्हें प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। साथ ही उनसे कहा कि वह अपनी कार्य योजना बनाकर मिशन शक्ति के अंतर्गत कार्य करे।

If you have any doubts, please let me know