कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ सभी लोग आगे आएं : चित्ररेखा जैन | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
शांति सागर दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज छपरौली में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बाल विवाह रोकथाम एवं कन्या भ्रूण हत्या विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस मौके पर डॉ शालिनी शुक्ला प्रवक्ता ने बाल विवाह रोकथाम, सहायक अध्यापिका सुलेखा जैन ने कन्या भ्रूण हत्या एवं सहायक अध्यापिका करुणा गुप्ता ने दुर्गा शक्ति विषय पर अपने विचार रखें। इस मौके पर कॉलेज की प्रधानाचार्य चित्ररेखा जैन ने सर्वप्रथम छात्राओं को कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए विद्यालय में आने के निर्देश दिए। उसके बाद उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या को महापाप बताया और सभी से इसके खिलाफ आगे आने की बात कही। साथ ही कहा कि अभिभावक अपनी बच्चियो का टीकाकरण अवश्य कराएं एवं उनकी सुरक्षा के लिहाज से उनको जुडो- कराटे आदि का प्रशिक्षण दिलाएं। इस अवसर पर नारी सशक्तिकरण के संदर्भ में एक पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, इसमे कक्षा 11वीं व कक्षा 12 की छात्राओं ने मां दुर्गा के विभिन्न रूपों के पोस्टर बनाए। प्रतियोगिता में खुशी, अंजू व अंजलि ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता अंजू जैन द्वारा किया गया। जिनेंद्र कुमार कुमार जैन ने कार्यक्रम में आए सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top