युवा अच्छे संस्कारों के साथ राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाये | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल गौरीपुर जवाहर नगर में नारी सशक्तिकरण एवं शस्त्र पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में नागेंद्र सिरोही थाना अध्यक्ष बागपत ने युवाओं से शिक्षित होकर अच्छे संस्कार के साथ राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर बल दिया। महिला थाना अध्यक्ष नेहा चौहान ने बालिकाओं को आत्मिक और शारीरिक रूप से मजबूत होने की बात कही। उन्होंने सरकारी योजनाओं के बारे में महिलाओं को जानकारी दी। साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 के बारे में महिलाओं को बताया। मनोज आर्य एडवोकेट प्रबंधक महाराणा प्रताप स्कूल ने बालिकाओं को संस्कारवान बनाने के साथ-साथ बालकों को भी अच्छे संस्कार देने की बात कही। कहा कि अपराध रोकने का एक ही तरीका है कि हम बच्चों को संस्कारवान बनाएं। हिंदू जागरण मंच के प्रांत संगठन मंत्री श्री गोपाल ने भारत की संस्कृति को घर-घर तक पहुचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि धर्म बचेगा तो देश बचेगा।कार्यक्रम का संचालन प्रियंका आर्य जिला अध्यक्ष हिंदू जागरण मंच वीरांगना वाहिनी ने किया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से विद्यालय प्रबंधक मनोज चौहान, राजपूत विकास समिति बागपत के जिला अध्यक्ष ठाकुर विजय सिंह फौजी, प्रहलाद सिंह, नीरज राजपूत, ग्राम प्रधान कमलेश देवी, सुमन उप निरीक्षक, जयकुमार, कपिल शर्मा, संजीव विश्वकर्मा, दीपक मानव, नीशु, रिंगटोन चौधरी, आयुषी, मुकेश आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top