टटीरी में गाजे-बाजे के साथ निकाली गई मां दुर्गा की शोभायात्रा | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में दुर्गा अष्टमी के मौके पर मां दुर्गा की शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई, इसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
शोभायात्रा टटीरी के बागपत-मेरठ मेन रोड स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर से शुरू हुई और उसके बाद मंडी, आर्य समाज रोड व लाला लाजपत राय मार्केट आदि स्थानों से होते हुए पुनः मंदिर पर आकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में राधा-कृष्ण व शेरावाली माता की कई भव्य झांकियां शामिल थी, जो सभी को शोभायमान कर रही थी। श्रद्धालु नाचते-कूदते हुए चल रहे थे और देवी का जयकारा लगा रहे थे। इस मौके पर प्रसिद्ध समाजसेवी अंकुर पंडित, दीपक गोयल, पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, पीयूष गुप्ता, राजीव गोयल, सोनू गुप्ता, रोहित गोयल, आशु गोयल, संदीप पांचाल, संजीव शर्मा, विनेश राजपूत आदि समेत काफी लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top