बागपत। विपुल जैन
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बड़ौत की आवास-विकास कॉलोनी में शिक्षक अशोक अंतिल ने बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए।
एपीडी सर ने समस्त बीईओ को निर्देशित किया था कि बेसिक के स्कूलों में प्रधानाध्यापक ,प्रधानाध्यापिका शिक्षक व शिक्षिकाएं 24 अक्टूबर को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बच्चों को आत्म सुरक्षा के गुर सिखाएंगे। साथ ही जिला स्तरीय कार्यक्रम के अनुसार बैठक करा कर कार्यक्रम की वीडियो व फोटो उन्हें उपलब्ध कराएंगे। साथ ही कहा था कि यह कार्यक्रम जिस जगह आप निवास कर रहे हैं, उसी कस्बे, मोहल्ले व गांव में करने हैं। इसी आदेश का पालन करते हुए शिक्षक अशोक अंतिल ने बड़ौत की आवास- विकास कॉलोनी में बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। कहा कि वर्तमान समय के हालात को देखते हुए आत्म रक्षा के गुर सीखना सभी बच्चों के लिए बेहद जरूरी हो गया है। इसलिए सभी बच्चों को इसमें रुचि लेनी चाहिए।

If you have any doubts, please let me know