एंटी रोमियो स्क्वायड टीम सक्रिय होकर अपने दायित्वों का करें निर्वहन
महिला हेल्प डेस्क पर थाने में आई महिलाओं की भी सुनी समस्या
बागपत। विपुल जैन
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं की समस्याओं को अलग से सुनने के लिए सरकार द्वारा सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क स्थापित की गई। नारी सुरक्षा, नारी सम्मान ,नारी स्वालंबन के उद्देश्य से चल रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जिला कमांडेंट होमगार्ड्स बागपत नीता भारतीया ने दोघट थाने में महिला हेल्प डेस्क का फीता काटकर शुभारंभ किया।
उन्होंने मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत शिक्षिकाओं, बालिकाओं, महिलाओं को लैंगिक समानता हिंसा से रोकथाम और पीड़ित को सामाजिक प्रतिष्ठा दिलाने के संबंध में जागरूक किया। साथ ही एंटी रोमियो स्क्वायड टीम को अपने निर्धारित दायित्वों के दायरे में कार्य करने का आव्हान किया।
उन्होंने कहा कि महिलाएं थाने में आकर महिला हेल्प डेस्क पर अपनी समस्या को बहुत ही आसानी और सरलता पूर्वक बता सकती हैं, जिस पर महिला आरक्षी ,उप निरीक्षक तैनात रहेगी और महिलाओं की शिकायत का त्वरित निस्तारण करेंगी। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान जनपद में बड़े स्तर पर चलाया जा रहा है। इस अभियान से महिलाएं व बेटियां जुड़े और जागरूक हो। कहा कि महिलाएं शिक्षित हो और आगे बढ़े। अपने अधिकारों को जाने और एक अच्छे परिवार व राष्ट्र का निर्माण करें। इस दौरान उन्होंने महिला हेल्प डेस्क पर महिलाओं की भी समस्याए सुनी ।

If you have any doubts, please let me know