बागपत। विपुल जैन
प्रदेश के बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और डीएम को प्रदेश के राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने कहा कि भाजपा के राज में सर्वाधिक अत्याचार महिलाओं व बच्चों पर हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश में इसका ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन हो रही हत्याओं से प्रदेश थर्रा उठा है। भाजपा की सरकार में दलितों, वंचितों और समाज के कमजोर वर्गों की पूरी तरह अनदेखी हो रही है। हाथरस में बाल्मीकि समाज की बेटी के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी दुर्दांत तरीके से हत्या की गई और पुलिस ने बाल्मीकि समाज की बेटी के अंतिम संस्कार में उसके परिजनों को भी सम्मिलित नहीं किया। जनपद बागपत में सीमेंट व्यापारी प्रदीप शर्मा की भी खुलेआम अपराधियों ने लूट के बाद गोली मारकर हत्या कर दी। पूरे प्रदेश में पुलिस प्रशासन हत्याओं और महिलाओं के प्रति होने वाले अत्याचार पर लीपापोती का कार्य कर रहा है। प्रतिदिन मानवता को शर्मसार करने वाली घटनाएं घटित हो रही है। इसे सपा कार्यकर्ता किसी भी दशा में सहन नहीं करेंगे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री ओमवीर तोमर, पूर्व मंत्री हाजी तराबुद्दीन चौधरी, सपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नगेन्द्र सिंह, सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हाजी निजात खान, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष डॉ सीमा यादव, शोकेन्द्र तोमर, योगेंद्र चौहान, राधे गुर्जर ,विवेक वर्धन शर्मा, डॉ रियासत अली, फिरोज खान आदि थे।
If you have any doubts, please let me know