सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का हुआ भव्य स्वागत | NMPK Media @Baghpat

0
विधान परिषद चुनाव को लेकर आये थे बागपत के दौरे पर
सपा की नीतियों व कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आहवान

बागपत। विपुल जैन
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का सपा के जिला महासचिव चौधरी रिफाकत अली के नेतृत्व में निवाड़ा गांव में फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया।
नरेश उत्तम पटेल विधान परिषद चुनाव को लेकर बागपत का दौरा करने के लिए आये थे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता विधान परिषद चुनाव में सपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए पूरी जी जान से जुट जाये। मतदाता सूची में जिन मतदाताओं के नाम है, उनसे जाकर सम्पर्क करें और सपा प्रत्याशियों को ऐतिहासिक मतों से जिताने में अपना योगदान दे। लोगों को सपा की नीतियों व कार्यों से भी अवगत कराये। चौधरी रिफाकत अली ने नरेश उत्तम को भरौसा दिलाया कि वह सपा प्रत्याशियों के प्रचार-प्रसार में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। इस मौके पर स्नातक प्रत्याशी शमशाद मलिक एडवोकेट, शिक्षक प्रत्याशी धर्मेन्द्र, हुक्म सिंह प्रधान, शराफत अली, हाजी अफजाल, अब्दुल हमीम, जहांगीर, साजिद राजपूत, धर्मपाल कश्यप, सतीश, अलीशेर, चौधरी हसरत अली, अब्दुल सलाम, रफीक अहमद आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top