सूरजपाल सिंह का एक वर्ष का सफल कार्यकाल पूरा
अपने मृदु व्यवहार से जिलाध्यक्ष ने जीता सभी का दिल: जयकुमार
बागपत। विपुल जैन
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह गुर्जर का एक वर्ष का सफल कार्यकाल पूरा हो गया। इसको लेकर उनका भाजपा के मंडल अध्यक्ष जयकुमार के आवास पर पगड़ी पहनाकर अभिनन्दन किया गया।
इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष जयकुमार ने कहा कि सूरजपाल सिंह गुर्जर अपने मृदु व्यवहार से सभी के दिलों को जीत रहे है और समाज के सभी वर्गों को एक साथ लेकर चल रहे हैं। उन्होंने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में पार्टी को नई ऊंचाईयां दी और आज भी वह पार्टी संगठन के लिए समर्पित भावना से कार्य कर रहे हैं, जो हम सभी के लिए गर्व की बात है। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश मलिक ने भी जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह के कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की और उन्हें सच्चाई व ईमानदारी का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि सूरजपाल सिंह पुराने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता है और भाजपा के साथ लम्बे अर्से से जुड़े हुए है। उनकी मेहनत व काबलियत के बल पर आज भारतीय जनता पार्टी बागपत जिले में तेजी के साथ आगे बढ़ रही है।

If you have any doubts, please let me know