बागपत। विपुल जैन
नगर के मेरठ रोड स्थित वात्सायन पैलेस में लायंस क्लब के कार्यकर्ताओ ने एक शोक सभा की। इसमें उन्होंने लायंस क्लब बागपत के चार्टर सदस्य रोहताश गुप्ता के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।
वक्ताओं ने कहा कि वैसे तो जीवन का आवागमन स्वाभाविक प्रक्रिया है, फिर भी जीवात्मा के बिछड़ने पर आज के वशीभूत सांसारिक लोगों का व्यथित होना भी स्वाभाविक है। कहा कि रोहताश गुप्ता दान, दया, धर्म जैसे समस्त मानवीय गुणों से ओतप्रोत व्यक्तित्व थे। लायंस क्लब ऐसी महान दिवंगत आत्मा को नमन करते हुए अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता है तथा भगवान से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा जहाँ भी जिस रूप में भी हो सदगति को प्राप्त हो। प्रभु उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। परिजनों को इस वियोग की पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। अध्यक्षता लायंस क्लब बागपत के अध्यक्ष वेद प्रकाश भारद्वाज ने की। इस मौके पर राजपाल शर्मा, योगेंद्रपाल सांगवान, मनीष जैन, विजयपाल सिंह तोमर, जयपाल शर्मा, सोहनपाल सिंह, जनक सिंह, सोम, जेपी गुप्ता आदि उपस्थित थे।

If you have any doubts, please let me know