बागपत। विपुल जैन
हिंदू जागरण मंच वीरांगना वाहिनी की जिला अध्यक्ष प्रियंका आर्य के नेतृत्व में कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में कार्यकर्ताओ ने पत्रकार अर्नव गोस्वामी की गिरफ्तारी के विरोध में महाराष्ट्र सरकार, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका।
उन्होंने अर्नव गोस्वामी की रिहाई की मांग की।
प्रियंका आर्य ने कहा कि हिंदुओं का साथ देने वाले साधु संत समाज के लिए खड़े होने वाले अर्नव गोस्वामी को गैर कानूनी ढंग से गिरफ्तार तथा बाल पकड़कर खींचने व उनके बेटे और पत्नी के साथ हाथापाई कर महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस तानाशाही की पराकाष्ठा पार कर चुकी है। महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए।
वीरांगना आकांक्षा शर्मा ने कहा कि जिस तरीके से अर्नव ने शाहीनबाग,शरजील इमाम, ओर पालघर के साधुओं का मुद्दा उठाया वो वाकई प्रशंसनीय है। बस इतनी बात टुकड़े-टुकड़े गैंग, सोनिया सेना, उद्धव सेना को कहा हजम होनी थी, इसलिए वह षड्यंत्र करने लग गए। कहा कि दरअसल इनको राष्ट्रवादी मौन ही अच्छे लगते हैं। कहा कि वह रिपब्लिक भारत चैनल पर गर्व करती है, जो निर्भीकता के साथ समस्त साहसी पत्रकार सत्यता के लिए लड़ रहे हैं, हिंदुत्व के लिए लड़ रहे हैं। कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं। इस मौके पर एडवोकेट मनोज कुमार आर्य, अश्वनी त्यागी, डॉक्टर सुभाष, प्रेम राजपूत, कनिष्का आर्य ,अमरदीप व्यास, कृष्णा देवी, अंशु आर्य आदि उपस्थित रहे।

If you have any doubts, please let me know