बागपत। विपुल जैन
युवा रोजगार यात्रा के दूसरे दिन आज प्रसपा युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी ग्राम किठौली, बाफर, खेड़की और कलंजरी पहुंचे जहां उपस्थित जनसमूह ने उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।
उपस्थित जन को संबोधित करते हुए अमित जानी ने कहा कि मैं क्षेत्र में 10 हजार युवाओं को 31 मार्च 2021 से पहले रोजगार देने का खाका तैयार कर चुका हूं। बस आप लोग अपने पंजीकरण करा लें, आपको काम देने की जिम्मेदारी मेरी है। अमित जानी ने कहा कि युवा में बहुत क्षमता है और काबिलियत के दम पर वो बहुत पैसा कमा सकते है, लेकिन सरकार युवाओं को बेरोगजार रखना चाहती है, ताकि वो उनके झड़े, पोस्टर लगाते रहे। अमित जानी ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में आज युवाओं के सामने स्वाभिमान से जेब खर्च चलाने तक का संकट है, जबकि सरकार मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे भारी भरकम शब्दो से जुमला सुना रही है। अमित ने कहा कि चुनाव 2022 में है, जबकि वह 2021 में ही सिवालखास के युवाओं को रोजगार देकर उनके बैंक खातों में सम्मानजनक राशि पहुंचा देंगे। अमित जानी ने बताया कि 21 दिसंबर को जानी खुर्द कस्बे में किसान नौजवान रैली है, जिसमे मुख्य अतिथि शिवपाल सिंह यादव होंगे। उन्होंने सभी से रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर उनके साथ टीटू प्रधान, रवि पँवार कुक्कू, अमरीश यादव, आशीष शर्मा, अनुज योगी, वकील चंद गर्ग आदि मौजूद थे।

If you have any doubts, please let me know