यज्ञ में सभी ने दी सामूहिक रूप से आहूतियां | NMPK Media @Baghpat

0
घिटौरा गांव में हुआ हवन का आयोजन
हवन करने से वातावरण होता है शुद्ध

बागपत। विपुल जैन
घिटौरा गांव में एक हवन का आयोजन किया गया, इसमें लोगों ने भाग लिया और सामूहिक रूप से हवनकुंड में आहूतियां डाली।
इस मौके पर भाजपा वरिष्ठ नेता देवेन्द्र प्रमुख ने कहा कि यज्ञ संसार का सार्वभौमिक कर्म है। यज्ञ करने से जहां पर्यावरण शुद्ध होता है, वही आत्मिक शांति भी मिलती है। बताया कि हवन में डलने वाली सामग्री से वातावरण में फैले कई वायरस भी खत्म हो जाते है। कोविड-19 के वायरस को समाप्त करने में भी हवन एक बहुत अच्छा माध्यम है। इसलिए सभी लोगों को सप्ताह में कम से कम एक बार अपने यहां पर हवन जरूर करना चाहिए। साथ ही उन्होंने लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए भी जागरूक किया। कहा कि सभी लोग अपने हाथों को साबुन व सेनेटाइजर से धोते रहे। सार्वजनिक स्थानों पर जाते समय माॅस्क जरूर लगाये और सोशल डिस्टेंस का विशेष ध्यान रखे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top