व्यापार एसोसिएशन ने किया एसपी की बैठक का बहिष्कार : अंकुर जैन | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
बड़ौत व्यापार एसोसिएशन के व्यापारियों ने बुधवार को एसपी बागपत द्वारा बुलाई गई बैठक का बहिष्कार कर दिया।
एसोसिएशन के संरक्षक संजय जैन एवं अध्यक्ष अंकुर जैन ने बताया कि बाजार चौकी से सूचना प्राप्त हुई थी दोपहर 1 बजे पुलिस अधीक्षक बागपत शांति सुरक्षा की एक बैठक थाना बड़ौत में लेंगे, जिसमें व्यापारियों को भी सम्मिलित होना है। उसके बाद बडौत व्यापार एसोसिएशन से संबंधित सभी व्यापारियों ने निर्णय लिया कि जब तक पुलिस क्षेत्राधिकारी बडौत के विरुद पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए आश्वासन पर जांच कर सख्त कार्रवाई नहीं की जाती तब तक बड़ौत व्यापार एसोसिएशन से संबंधित कोई भी व्यापारी पुलिस प्रशासन की बैठक में नहीं जाएगा। इसलिए बड़ौत व्यापार एसोसिएशन के व्यपारियो ने बुधवार को बैठक का संपूर्ण बहिष्कार कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top