बागपत। विपुल जैन
विशाल ब्यूटी एंड हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड नोएडा के ओनर विनीत कपूर, मैनेजर रोहित भाटिया, डिस्पैच मैनेजर कुंदन कुमार, वाहन चालक कुंदन व जोगिंदर ने बागपत के औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर के प्रयास से कोरोना महामारी के चलते 200 एमएल की 3 हजार हैंड सेनेटाइजर की बोतल जिला चिकित्सालय बागपत के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ बीएल कुशवाह व स्टोर इंचार्ज फार्मासिस्ट मुकेश शर्मा को निशुल्क प्रदान की।
इस मौके पर डॉ बीएल कुशवाह और स्टोर इंचार्ज मुकेश शर्मा ने कंपनी की भूरी-भूरी प्रशंसा की। कहा कि अन्य लोगों को भी उनके कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर डॉ विजय प्रकाश,अरुण पाठक,मोहित त्यागी, गौरव,राहुल आदि उपस्थित रहे।

If you have any doubts, please let me know