बागपत। विपुल जैन
भारतीय जनता पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने बुधवार को क्षेत्रीय कमेटी का गठन कर दिया।
भाजपा वरिष्ठ नेता देवेन्द्र प्रमुख ने बताया कि इसमें राजेश सिंघल, मयंक गोयल, बसंत त्यागी, रमेश गौड कश्यप, मान सिंह गोस्वामी, हरेन्द्र काकरान जाटव, केके शुक्ला व प्रदीप सैनी को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, हरीश सिंह ठाकुर, हरिओम शर्मा व डाॅ विकास अग्रवाल को क्षेत्रीय महामंत्री, बिजेन्द्र नागर, डाॅ पुरुषोत्तम जाटव, अनुप बाल्मीकि, अंकुर राणा, आशीष वत्स, हरजिंदर कौर, इन्द्रपाल प्रजापति बजरंगी व कविता माधरे खटीक को क्षेत्रीय मंत्री, अभय कुमार सिंह को कार्यालय मंत्री, बिजेन्द्र अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, हिमांशु मित्तल को सह कोषाध्यक्ष व गजेन्द्र शर्मा को मीडिया प्रभारी बनाया है। इसके अलावा मोहनलाल सैनी, सुमन त्यागी, गोविन्द चोधरी, शिवराज रोड, हरबीर पाल, नरेश गुर्जर, नेमपाल लोधी व गौरव राणा को कमेटी में सदस्य बनाया है। देवेन्द्र प्रमुख ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि अब इनकी नियुक्ति होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी का संगठन ओर भी अधिक मजबूत होगा।

If you have any doubts, please let me know