शिक्षा के बिना मानव जीवन अधूरा: देवेन्द्र | NMPK Media @Baghpat

0
ग्राम पाठशाला मिशन के अन्तर्गत खोली जा रही लाइब्रेरी
भाजपा नेता ने गनौली पहुंचकर टीम का बढ़ाया हौंसला

बागपत। विपुल जैन
भाजपा वरिष्ठ नेता देवेन्द्र प्रमुख गनौली पहुंचे और उन्होंने ग्राम पाठशाला मिशन के अध्यक्ष लालबाहर समेत पूरी टीम को शिक्षा का दीप जलाने के लिए बधाई दी।
कहा कि इस मिशन के अन्तर्गत वह गांव में युवाओं की पढ़ाई के लिए लाइब्रेरी खोल रहे है, जो एक सराहनीय कार्य है। कहा कि वास्तव में शिक्षा के बिना मानव जीवन अधूरा है। इसलिए हर अभिभावक का दायित्व है कि वह अपने बच्चों को शिक्षित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाये। बताया कि इस मिशन के अन्तर्गत गनौली समेत काफी गांवों में लाइब्रेरी खोली जा चुकी है और कई गांवों में लाइब्रेरी खोलने का काम प्रगति पर है। कहा कि इस मिशन का उद्देश्य गांव के लोगों द्वारा गांव के युवाओं के लिए लाइब्रेरी खुलवाना है। यह ग्राम पाठशाला मिशन का यह बहुत अच्छा कार्य है। इसलिए सभी लोगों को मिलकर इस कार्य में सहयोग करना चाहिए। कहा कि दिन-प्रतिदिन बढ़ते हुए ग्राम पाठशाला टीम के मिशन को देखकर उनके दिल को सुकुन मिलता है। ग्राम पाठशाला की पूरी टीम लालबाहर के नेतृत्व में जिस तरह से ग्राम-देहात क्षेत्रों में शिक्षा का दीप प्रज्जवलित कर रही है, उससे क्षेत्र और समाज को नई दिशा-नया आयाम मिल रहा है। जल्द ही उनके प्रयासों से क्षेत्र में शिक्षा का स्तर ओर भी ऊंचा उठेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top