अपर पुलिस महानिदेशक से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
बड़ौत व्यापारी एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल एसोसिएशन के संरक्षक संजय जैन के नेतृत्व में बुधवार को मेरठ जाकर अपर पुलिस महानिदेशक से मिला और उन्हें बड़ौत सीओ व पुलिस कर्मियो द्वारा दीपावली के दिन व्यापारियों के साथ किए गए दुर्व्यवहार की घटना से अवगत कराया। 
बताया कि बडौत सीओ व पुलिसकर्मियों ने व्यापारियों को के साथ किस तरह गाली गलौच की, किस तरह की धमकी दी, किस तरह से वह जबरन व्यापारियों के पटाखे उठाकर ले गए, किस तरह शहर का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया, किस तरह बचे पटाखों पर पानी डलवाकर व्यापारियों को आर्थिक क्षति पहुंचाई गई आदि सब बातों से अवगत कराया। संजय जैन ने अपर पुलिस महानिदेशक से मांग की बड़ोत सीओ के विरुद्ध मुकदमा कायम कराकर व्यापारियों को न्याय दिलाया जाये। साथ ही पुलिस जो जबरन पटाखे उठाकर ले गई हैं, उनको वापस दिलाया जाए। अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ ने व्यापारियों की बात को गंभीरता से सुना तथा व्यापारियों को आश्वस्त किया कि जो भी पुलिस कर्मचारी व अधिकारी दोषी होगा, उसके विरूद्ध वह सख्त कार्रवाई करेंगे, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना घटित ना हो। अपर पुलिस महानिदेशक के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने निर्णय लिया है कि वह आने वाले रविवार तक इंतजार करेंगे, अन्यथा सोमवार को एसोसिएशन की बैठक बुलाकर अगली कार्रवाई की घोषणा की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top