बागपत। विपुल जैन
समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश विधान परिषद मेरठ-सहारनपुर खंड शिक्षक व स्नातक क्षेत्र से प्रत्याशी धर्मेंद्र कुमार व एडवोकेट शमशाद मलिक के लिए बुधवार को सपा महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष डॉ सीमा यादव के नेतृत्व में जनपद में उपरोक्त निर्वाचन की नामावली में जिन लोगों का नाम सम्मिलित है, उनसे जनसंपर्क किया और सपा के अधिकृत प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
आगामी 1 दिसंबर को विधान परिषद की मेरठ- सहारनपुर खंड शिक्षक व स्नातक सीट के लिए मतदान होना है। इस चुनाव के लिए समाजवादियों द्वारा इंदिरा गांधी स्मारक इण्टर कालेज मुकारी, श्री नेहरू इण्टर कालेज पिलाना, श्री सत्य हरिशचंद्र हायर सेकेंडरी स्कूल चमरावल, शीलचन्द्र इण्टर कालेज अमीनगर सराय,संत जोसेफ हाई स्कूल ललियाना, सेठ तारीफ जेन डिग्री काॅलेज खट्टा प्रहलादपुर, देव नागरी इण्टर कालेज,खट्टा प्रहलादपुर, देव इंटर काॅलेज डोलचा, नेताजी सुभाष स्मारक इण्टर काॅलेज बुढसेनी तथा महात्मा इण्टर कालेज ढिकौली मे पहुंचकर जनसंपर्क किया और सपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई। इस मौके पर सपा महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष एवं पिलाना ब्लाॅक प्रभारी(एमएलसी शिक्षक) डाक्टर सीमा यादव के साथ सपा नेता राजेन्द्र सिंह यादव, अंकुर यादव, शिक्षक तेजवीर सिंह, फिरोज खान, डब्बू चौहान, विवेक वर्धन शर्मा आदि थे।

If you have any doubts, please let me know