श्रमिकों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
केंद्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड के तत्वाधान में मंगलवार को फिरोजपुर गांव में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ।
इसमें नवोदय लोक चेतना कल्याण समिति के महासचिव देवेंद्र धामा ने श्रमिकों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्हें विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, शौचालय, आवास, दुर्घटना बीमा समेत तमाम कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा श्रमिकों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई हुई है, जिनसे उन्हें लाभ उठाना चाहिए। बताया कि प्रशिक्षण शिविर आज यानी बुधवार को भी जारी रहेगा। इस मौके पर संतोष, ममता, हिमानी, गरिमा, गुड़िया, पिंकी, रुचिका आदि समेत काफी लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top