बागपत। विपुल जैन
व्यापार एसोसिएशन के परम संरक्षक संजय जैन द्वारा बडौत के मुख्य कार्यालय में बैठक हुई, जिसमें व्यापार संगठन के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं व्यापारियों ने भाग लिया।
इस मौके पर संरक्षक संजय जैन ने कहा कि उन्हें नगर बड़ौत के काफी व्यापारियों द्वारा यह सूचना दी गई कि कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा सीओ बड़ौत के संरक्षण में दीपावली पर्व पर लगाई गई पटाखों की दुकानों पर लूटपाट की गई व नगर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। व्यापारियों ने अवगत कराया कि सीओ बड़ौत व कुछ पुलिसकर्मी उनकी दुकानों का सामान भरकर ले गए है, जिनकी सीसीटीवी फुटेज भी है। नगर अध्यक्ष अंकुर जैन ने बताया कि वह काफी दर्जे से पटाखों के लाइसेंस होल्डर हैं। शासन द्वारा प्रतिबंध लगाने से पूर्व ही वह पटाखे( ग्रीन पटाखे )खरीद चुके थे, जिनका पक्का जीएसटी बिल उनके पास है। दीपावली से अगले दिन वह अपने स्टाक चेक कर रहे थे, थैली पैकिंग कर रहे। आरोप लगाया कि शाम को नो बजे सीओ बड़ौत अपनी सरकारी गाड़ी से आए व गाली गलौज अभद्र व्यवहार करते हुए जितना पटाखा वह दुकान से उठा सकते थे, उठाकर ले गए। बाकी पटाखों को नेहरू मूर्ति पर ले जाकर पानी डालकर नष्ट कर दिया, जिससे उन्हें एक लाख रुपए की क्षति हुई है। इसको लेकर क्षेत्रीय सांसद डॉ सतपाल सिंह को भी जैन कॉलेज पहुंचकर सीओ बड़ोत की व्यापारिक विरोधी कार्यवाही से अवगत कराया, जिस पर क्षेत्रीय सांसद ने सीओ बड़ोत के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। सभा में सीओ बड़ौत के विरोध काफी आक्रोश देखने को मिला। सभा में प्रमुख सचिव को टेलीफोन पर वार्ता कर सीओ बड़ौत की कार्यशैली से अवगत कराया, जिस पर सर्किल महोदय ने अपना मेल नंबर दीया और समस्त प्रकरण से मेल कराकर अवगत कराने को कहा। सभा में निर्णय लिया गया कि 18 नवंबर को वह मेरठ जाकर पुलिस महा निरीक्षक व अपर पुलिस महानिरीक्षक से मिलेगे। सभा में मुख्य रूप से नवनीत जैन, मनोज जैन, नवीन जैन बूढ़पुर वाले, सौरभ जैन, अतुल जैन, अभिषेक जैन, शील चंद जैन, बाबूराम जैन, बंटी जैन, आलोक गुप्ता, गोलू जैन, हरीश, अमृत सिंह, राशि, डॉक्टर इरफान मलिक, ऋषभ जैन, उज्जैन, देवेंद्र गुप्ता, राम कुमार डागर, संदीप जैन, रवि पालीवाल आदि थे।

If you have any doubts, please let me know